SUN TRANSIT RAJYOG 2023 : 8 राशियों की चमकी किस्मत ,3 बड़े राजयोग का होगा निर्माण अक्टूबर तक मिलेगा लाभ, जाने अपना राशिफल…

SUN TRANSIT RAJYOG 2023 : 8 राशियों की चमकी किस्मत ,3 बड़े राजयोग का होगा निर्माण अक्टूबर तक मिलेगा लाभ, जाने अपना राशिफल…ज्योतिष के मुताबिक, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से सातवें स्थान पर होते हैं, तब उन ग्रहों के बीच समसप्तक योग निर्मित होता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य योग बनता है उसे धन, सुख-सुविधा, वैभव और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
राजयोग का होगा निर्माण अक्टूबर तक मिलेगा लाभ
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों, कुंडली में राजयोग का बड़ा महत्व माना जाता है, इसी से 12 राशियों के जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है।चुंकी हर एक समय अंतराल के बाद ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, ऐसे में 2 ग्रह एक राशि में आते है तो युति बनती है और राजयोग का भी निर्माण होता है। इसी कड़ी में अब 17 अगस्त गुरूवार को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करने जा रहे है, ऐसे में 3 बड़े राजयोग का निर्माण होगा,जिसका अक्टूबर तक लाभ मिलेगा। एक तरफ शनि सूर्य मिलकर समसप्तक योग और वासी राजयोग बनाएंगे, वही बुध सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग भी बनेगा।
क्या होता है बुधादित्य,समसप्तक और वासी राजयोग
बुधादित्य योग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदित्य का मतलब सूर्य से होता है इस तरह से जब कुंडली में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ मौजूद हों तो बुधादित्य योग बनता है। कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। वही सौरमंडल में सूर्य के सबसे नजदीक बुध ग्रह ही होता है, ऐसे में कुंडली में बुध और सूर्य ज्यादातर समय एक साथ ही दिखाई देते हैं।जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य योग बनता है उसे धन, सुख-सुविधा, वैभव और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
समसप्तक योग
ज्योतिष के मुताबिक, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से सातवें स्थान पर होते हैं, तब उन ग्रहों
बीच समसप्तक योग निर्मित होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो जब ग्रह आपस में अपनी सातवीं पूर्ण दृष्टि से एक-दूसरे को देखते हैं तब समसप्तक योग बनता है। ज्योतिष में शनि और मंगल दोनों को ही पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है और एक-दूसरे से सातवें स्थान पर होने पर ये दोनों ही ग्रह अशुभ परिणाम देते हैं। मंगल को अग्नि का कारक माना जाता है, वही सिंह राशि को भी अग्नि तत्व की राशि माना जाता है।
फलदायी वासी राजयोग
सूर्य फिलहाल कर्क राशि में विराजमान हैं जबकि 17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय बुध सिंह राशि में होंगे। सूर्य के सिंह राशि में होने पर चंद्रमा कर्क राशि में होंगे और शुक्र सूर्य से 12वें घर में होंगे। इसलिए यह शुभ फलदायी वासी राजयोग बनेगा। साथ ही सूर्य के सिंह राशि में गोचर के समय चंद्रमा और मंगल का संयोग भी बनेगा। जिससे चंद्र योग बनेगा।
तीनों राजयोग ने चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत
मेष राशि :
बुधादित्य राजयोग से जातकों को बड़ा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है, प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक मामलों में शुभ फल की प्राप्ति होगी और आप धन की बचत कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता हैं। इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वासी राजयोग का भी लाभ मिलेगा।आप ज्यादा बचत कर पाने में सक्षम होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। वासी राजयोग का भी लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि :
सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होने के योग है। वहीं इस समय वाहन या कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मार्केटिंग, सोशल मीडिया या फिर कंसल्टेशन आदि के क्षेत्र में नौकरी करने वाले जातकों के भाग्य खुल सकते है।धार्मिक कार्यों या धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रूचि बढ़ सकती है।
तुला राशि :
वासी राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों को धन लाभ के योग बनेंगे।सरकारी क्षेत्रों से संबंधित कोई काम है वह इस दौरान बनते जाएंगे। से धन लाभ के योग भी बनेंगे।। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान भी मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। धन के मामले में भी वाशी राजयोग से लाभ प्राप्त होगा। आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से भी मदद मिलने की संभावना है। बुधादित्य राजयोग का जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा।आय में वृद्धि के योग है। शेयर बाजार में निवेश के लिए अनुकूल समय है, बड़ा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन सावधानी के साथ निवेश करें। धन निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। कुछ नया शुरू करने के लिए अनुकूल और अच्छा समय है। सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि :
समसप्तक राजयोग बनना जातकों के लिए अच्छा होगा। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है । काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। किस्मत चमक सकती है। एक मजबूत नेटवर्क बनाने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं बुधादित्य राजयोग का भी लाभ मिलेगा।इन जातकों को बुधादित्य और वासी राजयोग का भी लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलने के प्रबल योग है।
वृषभ राशि :
समसप्तक राजयोग का बनना शुभ साबित हो सकता है। विदेश से लाभ मिलने के योग है। इस दौरान विदेश जा भी सकते हैं। साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। एस्पोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। राजनीति वालों के लिए समय अनुकूल साबित हो सकता है, पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग इंजीनियर, पुलिस, सेना से जुड़े हुए हैं तो उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। बुधादित्य राजयोग भी अत्यंत शुभाकारी होगा। विदेश यात्रा के योग और जॉब बिजनेस में तरक्की मिलने के आसार है।। इसके साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा,राजनीति वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि :
समसप्तक राजयोग जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग बन सकते है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। व्यापार के लिए समय अनुकूल है, विस्तार करने के लिए समय अच्छा रहेगा। वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा या उच्च अध्ययन की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। बुधादित्य और वासी राजयोग से अचानक धन लाभ का योग बनेगा। बिजनेस, व्यापार और रोजगार में विस्तार देखने को मिलेगा। वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। छात्रों के लिए भी ये शुभ योग अच्छा माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि :
आप लोगों के लिए वाशि राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है। काम- कारोबार के लिहाज से यात्रा कर सकते हैं, तो शुभ साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि कर सकते हैं। जो छात्र हैं, उनकी विदेश में जाकर पढ़ाई करने की मुराद पूरी हो सकती है।इस अवधि में आप जो भी प्रयास करेंगे वह सफल रहेंगे। किसी रोमांचक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस दौरान आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। आपको एक के बाद एक कई लाभ मिलेंगे।
कर्क राशि :
बुधादित्य राजयोग का जातकों को शुभ फल मिलने के योग है।धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों को कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है. जातकों को अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ मिलने के योग है। जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं, उनको इस योग से कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपको लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश में लाभ मिलने के योग है।। अपने काम को आगे बढ़ाने के कई नए अवसर मिल सकते है। निवेश के लिए समय अनुकूल है, सावधानी के साथ निवेश में अपनी पूंजी लगा सकते हैं। परिवार में सुखद माहौल रहेगा, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे लोगों से आसपास के लोग प्रभावित हो सकते हैं।