मध्यप्रदेश चुनाव 2023: सीएम योगी लगाएंगे शिवराज का बेड़ा पार,अबकी बार भी कांग्रेस नही बीजेपी बनेगी सरकार।

मध्यप्रदेश चुनाव 2023: सीएम योगी लगाएंगे शिवराज का बेड़ा पार,अबकी बार भी कांग्रेस नही बीजेपी बनेगी सरकार।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लवकुशनगर आए। नगर में वह दोपहर करीब डेढ़ बजे लवकुशनगर पहुंचे थे। वह जनसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे और अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लवकुशनगर आए। नगर में वह दोपहर करीब डेढ़ बजे लवकुशनगर पहुंचे थे। वह जनसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे और अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए।
रामजन्म भूमि उत्तर प्रदेश में है, लेकिन रामलला के जब मंदिर में विदेशी आक्रांताओं ने मंदिर को अपवित्र कर दिया तो भगवान राम अपने भक्तों को अनुग्रह करने के लिए ओरछा में आ गए। हम एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जो भारत दुनिया के अंदर एक नई राह दिखा रहा है। भारत के बारे में दुनिया के नजरिया बदला है। दुनिया में जहां कहीं संकट होता है तब दुनिया भारत की ओर आशा भरी निहागों से देखती है।
भारत आज दुनिया के अंदर 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। मध्यप्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार चाहिए। 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलाल विराजमान होने वाले हैं। कांग्रेसी कहते थे कि केवल राम के नाम का उपयोग करते हैं। कांग्रेसी हम पर कटाक्ष करते थे। आयोध्या में अब रामलाल विराजमान होने जा रहे हैं। 22 जनवरी 2024 को रामलाल भी अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे।
जनसभा में योगी ने कहा कि 17 नवंबर को चुनाव होना है। मप्र के भाग्य का फैसला हम सबको करना है और इसी का मैं आव्हान करने यहां आया हूं। एक बार फिर से भाजपा की मप्र में डबल इंजन की सरकार लाने की आवश्यकता है।
इधर योगी का चंदला में आना तय था। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर सजा कर रख दिए थे, जिनसे योगी का स्वागत होना था, लेकिन योगी चंदला में नहीं आए। इस कारण चंदला में कार्यकर्ता मायूस दिखाई दिए। इधर चंदला में रोड शो होना तय था इसकी तैयारियां पूरी की गई थी, लेकिन योगी के नहीं आने से कार्यक्रम फेल हो गया।
Description: आज की संपूर्ण पोस्ट में हमने आपको जो जानकारी दी है वह जानकारी हमने सोशल मीडिया तथा न्यूज़ पेपर से एकत्रित करके आपको अपडेट की है यदि इसमें आपको किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी मिली हो तो हमारी वेबसाइट राजस्थान ब्रेकिंग किसी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगी और यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
मंदसौर विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Mandsaur Assembly Election 2023 )