Monsoon Forecast: मौसम ने कर ली तबाही मचाने की तैयारी। इन जिलों में बारिश लेगी रौद्र रुप। चारो तरफ मचाएगी हलचल।

Monsoon Forecast: मौसम ने कर ली तबाही मचाने की तैयारी। इन जिलों में बारिश लेगी रौद्र रुप। चारो तरफ मचाएगी हलचल।कई राज्यों में मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी इन जिलों में बरसेगा बारिश का कहर।देश के कई राज्यों में इन दिनों लगातार मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है। कहीं धूप तो कहीं भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है। जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में सुबह के समय में हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं बिहार के कई जिलों में बरसात ने तबाही मचाई हुई है। बिहार में लोगों को कई दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। IMD के मुताबिक, देश के कई राज्यों में आज यानी 6 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।
आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Monsoon Forecast: मौसम ने कर ली तबाही मचाने की तैयारी। इन जिलों में बारिश लेगी रौद्र रुप। चारो तरफ मचाएगी हलचल।
IMD के मुताबिक, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम , मेघालय और सिक्किम में भारी बरसात देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने भारी वर्षा को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी है और लोगों से जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने का आग्रह किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। यहां बरसात के साथ ही बिजली गिरने और आंधी की भी संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 6 अक्टूबर 2023 को मौसम अच्छा रहने वाला है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। अब दिल्ली में लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिल रहा है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम ?

Monsoon Forecast: मौसम ने कर ली तबाही मचाने की तैयारी। इन जिलों में बारिश लेगी रौद्र रुप। चारो तरफ मचाएगी हलचल।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 6 अक्टूबर, 2023 को भागलपुर, मुंगेर, जमुई, खगड़िया के कई इलाकों में बारिश होने के आसार है। राजधानी पटना, गया, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय सहित कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भबुआ, पश्चिमी चंपारण और औरंगाबाद में भी हल्की बारिश हो सकती है। वैसे तो मॉनसून की विदाई सितंबर के महीने में ही हो जाती है, लेकिन इस बार मॉनसून लेट से आया तो जायेगा भी देरी से। ऐसा कहा जा रहा है कि 8 अक्टूबर के आसपास बिहार से मानसून की विदाई हो जाएगी।
Description: आज की संपूर्ण पोस्ट में हमने आपको जो जानकारी दी है वह जानकारी हमने सोशल मीडिया तथा न्यूज़ पेपर से एकत्रित करके आपको अपडेट की है यदि इसमें आपको किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी मिली हो तो हमारी वेबसाइट राजस्थान ब्रेकिंग किसी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगी और यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।