Manisha Rani : बिग बॉस ओटीटी 2 की मनीषा रानी ने कार्तिक आर्यन के साथ फ्लर्टिंग करती आई नजर, एक्ट्रेस को बहू बनाने के लिए मां भी राजी हो गई….

sources by google
Manisha Rani : बिग बॉस ओटीटी 2 की मनीषा रानी ने कार्तिक आर्यन के साथ फ्लर्टिंग करती आई नजर, एक्ट्रेस को बहू बनाने के लिए मां भी राजी हो गई….बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अपने फ्लर्टिंग की वजह से पॉपुलर हुईं मनीषा रानी एक बार द कपिल शर्मा शो में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ भी खूब फ्लर्ट किया था वो भी उनके माता-पिता के सामने। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखिए उनका वीडियो।
बिग बॉस ओटीटी 2 की मनीषा रानी ने कार्तिक आर्यन
:रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ से मशहूर हुईं मनीषा रानी अब इंडिया की ‘फ्लर्टिंग क्वीन’ बन गई हैं। वह सलमान खान से लेकर एल्विश यादव और जद हदीद () तक के साथ फ्लर्ट कर चुकी हैं।
कार्तिक आर्यन के साथ फ्लर्ट करती दिखीं मनीषा रानी
मनीषा रानी ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक एपिसोड में आई थीं। उस वक्त कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी के साथ अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। कार्तिक के लिए मनीषा का एक मैसेज भी शो में सुनाया गया था। उनकी आवाज से कार्तिक को पहचानना था कि ये किसकी आवाज है और आखिर में उन्होंने मनीषा को पहचान लिया था।आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मनीषा रानी को बी-टाउन के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन ( साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया।
मनीषा रानी ने कार्तिक आर्यन के साथ फुल फ्लर्टिंग की थी। मनीषा ने कहा था कि यूं तो क्रश बदलते रहते हैं, लेकिन कार्तिक उनके परमानेंट क्रश हैं। प्यार का पंचनामा मूवी के बाद मनीषा के लिए कार्तिक फिक्स क्रश बन गये हैं। मनीषा ने उनसे पूछा था कि क्या उनके पास कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। कार्तिक ने मना किया। फिर मनीषा ने कहा कि अगर उनका होता भी तो वह ब्रेकअप करवा देतीं।
मनीषा रानी की बातों से इंप्रेस हो गई थीं कार्तिक की मां
मनीषा रानी ने अपनी बातों से कार्तिक आर्यन को एकदम इंप्रेस कर दिया था। यहां तक कि उनके माता-पिता भी मनीषा के लिए राजी हो गये थे। जब मनीषा ने कार्तिक के पैरेंट्स से पूछा था कि क्या वह उन्हें पसंद हैं, तब उनके पैरेंट्स ने हां में जवाब दिया था।इसके बाद मनीषा ने कुछ मजेदार डायलॉग्स बोला था। उन्होंने कहा कि वह बिना कार्तिक आर्यन का नंबर लिये वहां से नहीं जाएंगी। थोड़ी देर में ही मनीषा ने अपनी बातों से पूरी महफिल जमा दी थी। देखिये उनका वीडियो।