Honda activa 6g: इस स्कूटर के पीछे लोगो की बड़ी दीवानगी। इसे खरीदने दौड़े भागे लोग। कीमत बस इतनी।

Honda activa 6g: इस स्कूटर के पीछे लोगो की बड़ी दीवानगी। इसे खरीदने दौड़े भागे लोग। कीमत बस इतनी। हर महीने भारत की ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी करती हैं और इसे पता लगता है कि ग्राहकों ने सबसे ज्यादा किस कंपनी की गाड़ियों को पसंद किया है। इसमें टू व्हीलर की बात करें तो उसमें हीरो, होंडा और कारों में मारुति सुजुकी को सालों तक कोई पीछे नहीं कर सकता है। बाइक्स में हीरो (Hero) सबसे आगे है तो स्कूटर में होंडा (Honda) को कोई पकड़ नहीं सकता है।
यह सभी कंपनी अपने सेगमेंट की टॉपर रही है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम होंडा की बात करने वाले हैं। होंडा देश की सबसे बेहतरीन स्कूटर एक्टिवा (Honda Activa) को बेचती है। इसकी सेल्स ने सभी को हैरान कर दिया है जुलाई के महीने में इसके कुल 1,60,000 यूनिट्स बिके हैं। यह आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है क्योंकि कई ऐसी बाइक्स भी हैं जो यह आंकड़ा अभी तक छू नहीं पाई हैं।

Honda activa 6g: इस स्कूटर के पीछे लोगो की बड़ी दीवानगी। इसे खरीदने दौड़े भागे लोग। कीमत बस इतनी।
बात करें होंडा एक्टिवा (Honda Activa) की तो इसमें 110 और 125cc के दो इंजंस मिलते हैं। हालांकि इसका 110cc वेरिएंट सबसे ज्यादा बिकता है। यह इंजन एयर कूल 4 स्ट्रोक SI इंजन है। इसके द्वारा 7.84 पीएस का पावर 8.19 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। कंपनी की माने तो यह 45 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी देती है। यही कारण है कि लोग इसके तरफ बहुत ही आकर्षित है।
इसका लुक बहुत ही साधारण लेकिन एग्रेसिव सा है जो आपको अच्छा रोड अपीरियंस देता है। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जिसके जरिए आप 250 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर सकते हैं। अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें आपको सभी जरूरी फीचर्स मिल जाएंगे। इसमें फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर, एनालॉग स्पीडोमीटर के अलावा बाहर की तरफ फ्यूल फिलर दिया गया है। इसलिए आपको बार-बार सीट उठाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

Honda activa 6g: इस स्कूटर के पीछे लोगो की बड़ी दीवानगी। इसे खरीदने दौड़े भागे लोग। कीमत बस इतनी।
इसके अलावा होंडा ने एक्टिवा को एच स्मार्ट (Honda Activa H Smart) फीचर के साथ भी लॉन्च किया है। इसमें काफी एडवांस फीचर मिलते हैं। इसमें आपको मोबाइल चार्जिंग के अलावा ब्लूटूथ, नेविगेशन के साथ कॉल अलर्ट तक की सुविधा मिलेगी। वहीं इसका सबसे मुख्य आकर्षण कीलेस एंट्री है। इसके द्वारा आप काफी आसानी से अपने स्कूटर को लॉक अनलॉक कर सकते हैं। इसकी कीमत ₹76,233 है।